झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर दी श्रद्धांजलि

कोकर समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी गई।
कोकर समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी गई।

रांची, 15 नवंबर 2025

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज रांची में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी के प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड की अस्मिता और संघर्ष के प्रतीक धरती आबा को नमन किया।

कोकर समाधि स्थल पर माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर माल्यार्पण और मौन-धारण से हुई। प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष ने समाधि पर पुष्प अर्पित कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कोकर समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी गई।
कोकर समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी गई।

रामपुर बाजार, नामकुम में प्रतिमा पर श्रद्धांजलि

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल नामकुम के रामपुर बाजार पहुँचा, जहाँ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्थानीय लोगों और समर्थकों की उपस्थिति में सभा का आयोजन किया गया।

रामपुर बाजार, नामकुम में प्रतिमा पर माल्यार्पण
रामपुर बाजार, नामकुम में प्रतिमा पर माल्यार्पण

CNT–SPT, पेसा और वनाधिकार कानूनों को बताया कांग्रेस की प्रतिबद्धता

सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी के. राजू ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण का मूल उद्देश्य आदिवासी समाज को संवैधानिक सम्मान दिलाना था।
उन्होंने कहा—
“जल, जंगल और जमीन पर पहला अधिकार मूल निवासियों का है। कांग्रेस ने CNT–SPT, पेसा और वनाधिकार कानूनों के माध्यम से आदिवासी अस्मिता को संरक्षित किया है। धरती आबा का संघर्ष झारखंड की आत्मा है और कांग्रेस इन मूल्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।”

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी महिलाओं ने सदैव समाज को दिशा दी है और कांग्रेस शिक्षा, स्वास्थ्य व आर्थिक अवसरों के माध्यम से उन्हें और सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का संबोधन

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा—
“धरती आबा की विचारधारा कांग्रेस संगठन की आत्मा है। झारखंड का सम्मान तभी सुरक्षित रहेगा जब हम उनके मूल्यों को जमीन पर उतारेंगे। प्रदेश कांग्रेस हर आदिवासी परिवार की आवाज बनेगी।”

सह-प्रभारी डॉ. बेला प्रसाद ने कहा— न्याय और संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान

डॉ. बेला प्रसाद ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती हमें न्याय और संघर्ष की उस धारा की याद दिलाती है जिसने पूरे देश को दिशा दी। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर एक संवेदनशील और समान अधिकारों वाले झारखंड के लिए एकजुट होना होगा।

कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कचछप, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, राजेश ठाकुर, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, अमूल नीरज खलखो, सतीश पौल मुंजनी, गजेंद्र सिंह, कुमार राजा, डॉ तौसीफ, जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *