बिहार चुनाव में चली एनडीए की आंधी ,महागठबंधन का सूपड़ा हुआ साफ

बिहार चुनाव परिणाम :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों ने राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है। एनडीए की आंधी चली है, 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की गई है। महागठबंधन की करारी हार हुई है, 35 सीटों के फेर में वो फंस चुकी है। यहां भी कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों पर जीत पाई है, वीआईपी का खाता तक नहीं खुला है और राजद तो सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद भी 25 सीटों पर ही जीत पाई है। एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है।

एनडीए खेमे की बात करें तो सभी दलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बीजेपी 90 सीटों पर जीती है, जेडीयू 84 और चिराग पासवान की पार्टी 19 सीटों पर आगे है। बाकी सहयोगी दलों ने भी बेहतर स्ट्राइक रेट दिखाया है। इस अप्रत्याशित जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जोरदार भाषण दिया है। उन्होंने बीजेपी के दिल्ली दफ्तर में बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *