बुढ़मू, रांची: बुढ़मू प्रखंड में सोमवार को कांके विधायक सुरेश बैठा ने अपने कर-कमलों से ग्राम गुतरू, कटगगिरी, मनातू और हेसलपुरी समेत कई स्थानों में चार पेवर पथों का शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि “कांके क्षेत्र में विकास की गति को तेज रफ्तार देने का हमारा निरंतर प्रयास जारी है। पिछले 35 वर्षों से कई कार्य ठप पड़े थे, उन्हें पुनः शुरू करने में थोड़ी कठिनाई अवश्य हो रही है, लेकिन बहुत जल्द विकास की धारा पूरे क्षेत्र में तेज रफ्तार से बहेगी।”
इस कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे। इनमें विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन, अजीत साहू, हाफिज अंसारी, कुदूस अंसारी, बबलू उरांव, अरशद आलम, मुस्ताक पप्पू, अशोक महतो समेत कई ग्रामीण शामिल थे।

स्थानीय लोगों ने विधायक द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
