नहीं रहें झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन , दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन नहीं रहे. शुक्रवार रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। झामुमो प्रवक्ता कुणाल और भतीजे विक्टर सोरेन ने इस बात की पुष्टि की है।

 

 बड़े पुत्र सोमेश ने दी सूचना

सबसे पहले रामदास सोरेन (62) के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन ने रात को करीब 10:46 बजे सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ के रामदास सोरेन के हैंडल से अपने पिता के निधन की सूचना दी. सोमेश सोरेन ने लिखा, ‘अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे.

 

ज्ञात हो कि बीते 2 अगस्त को अपने घोड़ाबांधा स्थित पैतृक आवास में ब्रेन हेमरेज के कारण बाथरूम में गिरने से मंत्री रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें तत्काल आनन फानन में एयर एंबुलेंस के जरिए जमशेदपुर से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *