रांची के उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाखा में पदस्थापित निम्न वर्गीय लिपिक प्रणय प्रतीक बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अनुपस्थित पाए गए।
उपायुक्त ने इसे अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मी के खिलाफ तुरंत कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया है।
सरकारी कार्यालयों में अनुशासन पर जोर
निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्धता और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भविष्य में भी विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का इस प्रकार औचक निरीक्षण जारी रहेगा, और यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
