रांची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा जनता दरबार का आयोजन

रांची, 21 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत इन समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।

जनता दरबार के दौरान श्रीमती तिर्की ने अधिकारियों से बात कर जनता की समस्याओं पर तुरंत पहल करने की आवश्यकता पर बल दिया। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के संदर्भ में सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकतंत्र में सारी व्यवस्थाएं और प्रावधान जनता को सुलभ सुविधा समय पर उपलब्ध कराने के लिए होती है।उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से एक सकारात्मक पहल संगठन द्वारा की गई है ताकि लोगों की समस्याओं के निष्पादन में कार्रवाई हो सके,इससे कई लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है।कुछ ऐसे मामले हैं जो वैधानिक प्रक्रिया के तहत आते हैं उनके लिए कानूनी सलाह भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

जनता दरबार की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि जनता दरबार में कुल 74 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें प्रमुख रूप से पेंशन,अधिक बिजली बिल,तालाब जीर्णोद्धार,यूरिया कालाबाजारी,जल संकट,मईया सम्मान योजना,जाति-आय प्रमाण पत्र, गंभीर बीमारी से जुड़े मामले आए जिस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद शमीम जलील का 132000 का बिजली बिल आने के मामले पर संबंधित अधिकारी से बात कर इसमें सुधार के साथ-साथ अधिक बिजली बिल के अन्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार करने का निर्देश दिया गया,इसके लिए व्यवस्था बनाने की बात कही गई ताकि आम लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। यूरिया कालाबाजारी की शिकायत पर उन्होंने कहा कि सरकार की पूरी निगाह इस पर है,पलामू में कालाबाजारी की शिकायत पर चार दुकानों को निलंबित किया गया है।अतिवृष्टि से खपत बढ़ी है मांग ज्यादा होने से कालाबाजारी हो रही है लेकिन यदि लापरवाही हुई तो लाइसेंस रद्द किया जाएगा,अतिरिक्त यूरिया की आपूर्ति हेतु केंद्रीय कृषि मंत्री से बात की जाएगी। यूरिया की समस्याओं को लेकर थोक विक्रेताओं के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *