11 दिन बाद मिली बड़ी राहत: रांची से लापता अंश-अंशिका रामगढ़ के चितरपुर से सुरक्षित बरामद

रांची से लापता अंश-अंशिका रामगढ़ के चितरपुर से सुरक्षित बरामद
रांची से लापता अंश-अंशिका रामगढ़ के चितरपुर से सुरक्षित बरामद

RANCHI: रांची से दो जनवरी को रहस्यमय तरीके से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) आखिरकार 11 दिन बाद सुरक्षित बरामद कर लिए गए हैं।

दोनों बच्चे चितरपुर, रामगढ़ जिले से मिले हैं। इस बरामदगी को रांची पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। गौरतलब है कि दो जनवरी को राजधानी रांची से दोनों मासूम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे।

घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था और लगातार 11 दिनों तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था।

बच्चों की तलाश के लिए पहले 51 हजार रुपये और बाद में इनाम की राशि बढ़ाकर 2 लाख रुपये घोषित की गई थी।इसके साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में बच्चों की तस्वीरों वाले पोस्टर भी लगाए गए थे।

मामले को लेकर जनआक्रोश भी सामने आया। धुर्वा इलाके में बंद का असर देखने को मिला और कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी कार्यालय का घेराव तक किया गया।

हालांकि अब दोनों बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

सूत्रों के मुताबिक बच्चों की स्थिति सामान्य है और उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि—

बच्चे चितरपुर कैसे पहुंचे?

क्या इसके पीछे किसी साजिश की भूमिका है?

और इस दौरान बच्चों के साथ कौन लोग थे?

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और जल्द ही सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *