रांची, 14 नवंबर 2025
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह (15 नवंबर) और सांस्कृतिक कार्यक्रम (16 नवंबर) को लेकर मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की तगड़ी तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया और विभिन्न सेक्टरों में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व पुलिस बलों की विस्तृत ब्रीफिंग की।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया, पुलिस अधीक्षक शहर श्री पारस राणा, ग्रामीण एसपी श्री प्रवीण पुष्कर, ट्रैफिक एसपी श्री राकेश सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार समेत जिला प्रशासन व पुलिस के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु
▶ तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा
कार्यक्रम स्थल पर आंतरिक, मध्य और बाहरी तीन स्तरों पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
▶ हाई-टेक मॉनिटरिंग
ड्रोन सर्विलांस, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) पूरे क्षेत्र में निगरानी रखेंगी।
▶ यातायात और पार्किंग
-
ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार
-
अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस सभी प्रमुख चौराहों पर तैनात
-
वीआईपी/वीवीआईपी और सामान्य जनता के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था
▶ आपातकालीन सेवाएँ
फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को स्टैंडबाय पर रखा जाएगा।
▶ प्रवेश पर कड़ी जांच
-
मंच और दर्शक दीर्घा के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर, डीएफएमडी और हैंड-हेल्ड डिवाइस से जांच
-
महिला पुलिस द्वारा महिला दर्शकों की तलाशी
-
बैरिकेडिंग व अनिवार्य पहचान-पत्र जांच
उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा कि “राज्य स्थापना दिवस झारखंड की अस्मिता का प्रतीक है। प्रशासन का प्रयास है कि कार्यक्रम सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो।”
जन सुविधा
अबुआ साथी व्हाट्सएप नंबर – 9430328080
जन शिकायत और आवश्यक सूचनाओं के लिए रांची जिला प्रशासन का विशेष हेल्पलाइन सक्रिय है।

