भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर रांची DC–SSP ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के सामने रांची DC और SSP श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद खड़े हुए।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के सामने रांची DC और SSP श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद खड़े हुए।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति, भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आज रांची उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद न केवल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता थे, बल्कि संविधान निर्माण प्रक्रिया की आत्मा भी थे। उनकी सादगी, त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठ जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए डॉ. प्रसाद के आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राजेंद्र चौक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष DC मंजूनाथ भजंत्री का नमन।
राजेंद्र चौक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष DC मंजूनाथ भजंत्री का नमन।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने भी डॉ. प्रसाद के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया और उन्हें महान व्यक्तित्व बताया।

राजेंद्र चौक पर आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित लोगों ने भी महान राष्ट्रनायकों के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *