भागलपुर: लोदीपुर थानाक्षेत्र के माछीपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने गई नाबालिग छात्रा को एकतरफा प्रेम करने वाले ने चाकू से गोद मार डालने का प्रयास किया। जख्मी छात्रा को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अधिक खून निकल जाने के कारण चिकित्सकों ने छात्रा की स्थिति नाजुक बताई है।
वही हमला करने वाले लड़के को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. पंचायत के मुखिया ने लड़के को एक कमरे में बंद कर सुरक्षित किया और पुलिस को जानकारी। वही आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिससे पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और उनके कपड़े फट गए. हालांकि पुलिस ने आरोपी लड़के को ग्रामीणों के चंगुल से निकालने में सफलता पाई.
