सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले राज्यपाल से मिले JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो, सीबीआई जांच की मांग

रांची (राज्यभवन): झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। इसी संदर्भ में आज संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर राज्यपाल को विस्तृत जानकारी साझा की। राज्यपाल ने निष्पक्ष जांच का सकारात्मक आश्वासन दिया है।

राज्यपाल से मुलाक़ात के उपरांत JLKM नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सूर्या हांसदा सामाजिक न्याय के लिए प्रखर थे और कंपनी तथा सरकार के गलत कामों के खिलाफ हमेशा उठाते रहे थे। कई बार संवैधानिक चुनाव में हिस्सा लेकर सूर्या हांसदा यह साबित किया कि वह समाज के मुख्य धारा से जुड़े हुए थे। लेकिन फिर भी शासन व प्रशासन ने गलत तरीके से उनका एनकाउंटर कर दिया। सरकार उनका फर्जी एनकाउंटर कर जनसाधारण में भय का माहौल पैदा करना चाहती है। 10 अगस्त को गिरफ्तार के बाद 11 अगस्त को हुआ ये एनकाउंटर आदिवासी अस्मिता, प्रशासन के प्रति न्याय और सुरक्षा के प्रति गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है, वर्तमान समय में हांसदा के परिजन दुःख, पीड़ा और अन्याय के वेदना में हैं।

देवेंद्रनाथ महतो ने महामहिम को ज्ञापन सौंपते हुए निम्न मांगे रखी –

1) पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच हो।

2) दोषियों पर ठोस रूप से त्वरित कार्रवाई हो।

3) पीड़ित परिवार के आश्रितों को समुचित मुआवजा के साथ सुरक्षा प्रदान किया जाए।

साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने यह भी जानकारी दी कि जहां एक ओर सूर्या हांसदा मामले को मानसून सत्र में डुमरी विधायक जयराम महतो जी सरकार के संज्ञान में लायेगा तो दूसरी तरफ जेएलकेएम न्याय के लिए सड़क पर आंदोलन को जारी रखेगा।

One thought on “सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले राज्यपाल से मिले JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो, सीबीआई जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *