पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने पीली टोपी पहनकर राजद के विरुद्ध शंखनाद कर अपने भाई तेजस्वी यादव के विरुद्ध मोर्चा खोल डाला है। हाल ही में भाई वीरेंद्र के व्यवहार पर भी तेज प्रताप यादव ने प्रश्न खड़ा करते हुए तेजस्वी यादव के स्वच्छ नेतृत्व को भी चुनौती दे दी। इस बार तो तेजप्रताप ने टोपी क्या बदली, उनका मिजाज भी बदल गया। और यह जो मिजाज बदला है, उसका नफा नुकसान भी बिहार चुनाव में साफ दिख रहा है। राजद नेतृत्व को तो यूं तो चुनौतियां समग्र रूप से एनडीए के तमाम घटक दल से मिल ही रही थीं, अब जो नई चुनौतियों तेजप्रताप के विद्रोह से शुरू हुई हैं, वह उनके समीकरण यानी MY पर ही घात करने वाली हैं। अब देखना ये है कि तेजप्रताप जिस नई भूमिका में आए हैं, उसका विधानसभा चुनाव में पर क्या और कितना प्रभाव पड़ेगा?
तेजप्रताप यादव ने राजद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
