सावन की पहली सोमवारी को बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़,लगी 10किमी लंबी कतार

झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तीन बजे जैसे ही मंदिर का पट खोला गया, बाबा की नगरी ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठी। परंपरागत कांचा जल पूजा और सरकारी पूजा के बाद अरघा से जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह आठ बजे कांवड़ियों की कतार करीब 10 किलोमीटर क लंबी हो गई।

बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर लाखों कांवड़िए 108 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर बाबा धाम पहुंच रहे हैं। सावन में यहां रोज एक से डेढ़ लाख भक्त पहुंचते हैं, लेकिन सोमवार को भीड़ सबसे ज्यादा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *