झारखंड में अब और पांच राजनीतिक दल नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

रांची: भारत निर्वाचन आयोग की ओर नोटिस जारी किया गया है, जिसमें झारखंड के पांच और राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद करते हुए उन्हें पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची से हटाया गया हैँ।

 

भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया के तहत उन सभी राजनीतिक दलों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका देने के निर्देश राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिया है।

 

आपको बता दे की आयोग ने दूसरे चरण में छह वर्षों से चुनाव नहीं लड़ने वाले देश के 476 राजनीतिक दलों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाने का निर्णय लिया है, जिनमें पांच झारखंड के हैं।

हालांकि, इसमें कौन-कौन से राजनीतिक दल को सम्मिलित किया गया हैँ, उसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

ज्ञात हो की इलेक्शन कमीशन ने 9 अगस्त को देशभर में कुल 334 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया था। उनमें भी पांच राजनीतिक दल झारखंड के थे।

9 अगस्त को झारखंड के जिन राजनीतिक दलों को पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची से बाहर किया गया है, उनमें भारत विकास मोर्चा, देवघर, भारतीय जनमुक्ति पार्टी, पलामू, मानव मुक्ति मोर्चा, पलामू, नव जवान संघर्ष मोर्चा, गढ़वा तथा राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी, रांची शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *