रांची जिले के चान्हो प्रखंड की तीन पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने लिया भाग

रांची 26 नवंबर : रांची जिले के चान्हो प्रखंड की टांगर, करकट और लुंडरी पंचायत में बुधवार को ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टांगर पंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाग लिया।

जहां मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कई पदाधिकारियों और कर्मचारियों को लापरवाही के लिए फटकार लगाई। वहीं अंचल कार्यालय की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सीओ को समय पर कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी आनेवाले हर आवेदन का सही और समय पर निष्पादन करें, जिससे जनता का विश्वास प्रणाली पर बना रहे। कार्यक्रम में उपस्थित डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि लाभार्थियों को योजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना भी है।

वहीं लुंडरी पंचायत में लगाए गए स्टॉलों का मंत्री ने निरीक्षण किया और लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। मौके पर बीडीओ वरुण कुमार, सीओ संजीव कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो इश्तियाक, मुखिया महादेव भगत, देवती उरांव, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद लाल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *