आजसू पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा नगड़ी में आंदोलन करने वाले आदिवासी-मूलवासी ग्रामीणों को भाड़े का बताने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आजसू उपाध्यक्ष ने कहा कि इरफान अंसारी खुद भाड़े पर बिहार जाकर राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में भाड़े की भीड़ जुटाने का कार्य कर रहे हैं। इसी कारण उन्हें नगड़ी में आंदोलन कर रही आदिवासी-मूलवासी जनता भाड़े की नजर आ रही है।

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आंदोलनकारी आदिवासी-मूलवासी जनता और स्वर्गीय शिबू सोरेन का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि रिम्स-2 नगड़ी में बनाने के बयान से मंत्री ने गुरुजी शिबू सोरेन के आंदोलन का भी अपमान किया है आगे उन्होंने ने कहा कि आजसू पार्टी विकास का विरोध नहीं करती, लेकिन विकास के नाम पर आदिवासियों-मूलवासियों को खेती की जमीन से उजाड़ने का विरोध करती है। झारखंड में बंजर भूमि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है सरकार वहां रिम्स 2 का निर्माण कराये।

प्रवीण प्रभाकर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कांग्रेस का इतिहास रक्तरंजित रहा है और झारखंड आंदोलन में वह आंदोलन को कुचलने का कार्य करती थी। असल में इरफान अंसारी उसी झारखंड विरोधी कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं।

और झामुमो-कांग्रेस को जब वोट की आवश्यकता होती है तो इन्हें आदिवासी-मूलवासी और जल, जंगल, जमीन की याद आती है। सरकार बनते ही ये लोग आदिवासी-मूलवासी का शोषण करने लग जाते हैं।

ज्ञात हो स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने आज यह आरोप लगाया है कि अस्पताल निर्माण को रोकन की साजिश रची गई है। बाहरी लोगों को बुलाकर नगड़ी में विरोध प्रदर्शन करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *