सीपी राधाकृष्णन बने 17 वें उप राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई

उपराष्ट्रपति चुनाव : NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने कुल 452 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी और INDIA गठबंधन के बी सुदर्शन रेड्डी को परास्त किया. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले हैं. NDA लगभग दो-तिमाही से बहुमत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से दावा किया गया कि 14 सांसदों ने क्रॉसवोटिंग की.

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने भी अच्छी चुनौती दी. लेकिन, उनकी संख्या एनडीए के मुकाबले कम रही. इस चुनाव में जीत के लिए 392 वोटों की जरूरत थी, जिसे NDA उम्मीदवार ने आसानी से हासिल कर लिया.

आज (मंगलवार) को हुए चुनाव में 767 सांसदों ने वोट डाले. इसमें से 15 वोट अमान्य रहे. इस चुनाव में कुल 782 सांसदों को मतदान देने का अधिकार था. कुल 767 में से 452 सीपी राधाकृष्णन को मिले वही सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीपी राधाकृष्णन को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव और सादगी भारतीय लोकतंत्र को नई दिशा देगी।

 

आजीवन रहे आरएसएस के समर्पित कार्यकर्ता

सीपी राधाकृष्णन की जीत इस बात का संकेत देती है कि बीजेपी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु के एक प्रभावशाली नेता को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनकर दक्षिण भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। साथ ही, पार्टी ने आरएसएस के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता राधाकृष्णन को इस भूमिका के लिए चुना है। सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था और उन्होंने व्यवसाय प्रशासन में स्नातक की डिग्री हासिल की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से की थी। बाद में वे सक्रिय राजनीति में आए और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान 1998 और 1999 में कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद चुने गए। उस समय तमिलनाडु का राजनीतिक माहौल हिंदुत्व-केंद्रित बीजेपी के लिए अनुकूल नहीं था, क्योंकि इसे द्रविड़ विचारधारा के विपरीत माना जाता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *