कोल इंडिया से ठेका श्रमिकों को उनका हक नहीं मिला तो होगा आंदोलन – अजय राय

रांची : आज बुधवार को आईआईसीएम श्रमिक संघ की बैठक हुई। यह बैठक अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में आईआईसीएम कैंपस परिसर रांची में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि प्रबंधन ने समयबद्ध कार्रवाई नहीं की, तो संघ कठोर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

 

इस बैठक में संघ ने मांग की है कि ठेका श्रमिकों को बीमा, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं, जो कोल इंडिया के निदेशक मंडल द्वारा पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। सिर्फ घोषणा हुई अब तक इन योजनाओं का आईआईसीएम प्रबंधन द्वारा ज़मीनी स्तर पर कोई क्रियान्वयन नहीं किया गया है जिससे श्रमिकों में गहरी नाराजगी है।

इस बैठक में अजय राय ने कहा कि ठेका श्रमिक अब खोखले आश्वासन नहीं चाहते। उनका वाजिब हक़ छीनकर नहीं, बल्कि लड़कर हासिल किया जाएगा। यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो संघ सड़कों पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।”

 

बैठक में उठाई गई मुख्य मांगें और चेतावनी:

 

लंबित बकाया भुगतान – दो माह से श्रमिकों को EL, Gratuity, Bonus आदि का भुगतान रोका गया है। यदि 7 दिन के भीतर भुगतान नहीं हुआ, तो प्रबंधन को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

 

वेतन भुगतान में विलंब – अगस्त माह का वेतन अब तक नहीं दिया गया। हर माह 1 से 5 तारीख के बीच वेतन भुगतान अनिवार्य हो, वरना कार्य बहिष्कार होगा।

 

बीमा एवं स्वास्थ्य सुविधा – बीमा योजनाओं और चिकित्सा लाभ का अब तक लाभ न मिलना श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ है।

 

आवास एवं शिक्षा सुविधा – वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को आवास और उनके बच्चों को शिक्षा सुविधा से वंचित रखना अन्याय है। इसे तुरंत लागू किया जाए।

 

साक्षरता एवं ट्यूटोरियल कार्यक्रम – इन घोषणाओं को कागज़ों में बंद रखकर प्रबंधन श्रमिकों को ठग नहीं सकता। संघ इसे हकीकत में लागू कराने तक चैन से नहीं बैठेगा।

 

बैठक में अजय राय ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा यदि प्रबंधन ठेका श्रमिकों का शोषण जारी रखेगा और अगले 15 दिनों में सारी योंजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हुआ तो आईआईसीएम श्रमिक संघ राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

इस बैठक में विजय शर्मा,मनोज सिंह,धर्मेंद्र कुमार,बीरबहादुर सिंह, नीतेश कुमार सिंह,प्रीतम यादव,रमेश साहू,मो महमूद,मनोज कुमार, अखय बेहरा,जग्गा महतो, उतम कुमार,मनोज मलिक,अनुपमा साहू,गोकुल कुमार,इस्लाम अंसारी,सुनील कुमार,साधना सिन्हा,सुशीला कुमारी,पूनम दुबे,प्रीत यादव,मनीषा साव,नितेश कुण्डू ,सुमेश साहू ,मकदली कुजूर,सहित काफी संख्या में वर्कर शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *