विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच आठ अगस्त को बिहार दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 8 अगस्त को पटना आ रहे हैं। बीजेपी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह 7 अगस्त यानी गुरुवार को पटना आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री रात करीब 9 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। रात में ही बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ पटना में बैठक करेंगे। उसके बाद अगले दिन 8 अगस्त को वह दरभंगा होते हुए सीतामढ़ी के पुनौराधाम जाएंगे। जहां अमित शाह सीतामढ़ी में आयोजित माता जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गृह मंत्री के आगमन और मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम को लेकर विधायक मिथिलेश कुमार ने लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए पूरे शहर में भ्रमण किया और अक्षत (चावल) प्रदान किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *