पटना (बिहार): बिहार में बुधवार को NDA के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है. सम्राट चौधरी ने विधायक दल के नेता के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वम्मति से मंजूर कर लिया गया. नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. कल सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे
10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं. बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की. दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है. वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) ने 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है.
