रांची : अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झारखंड के द्वारा आज शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को प्रांतीय अधिवेशन सह संगोष्ठी (सामाजिक–समरसता) के अंतर्गत काव्य संध्या का आयोजन YBN पब्लिक स्कूल, सेक्टर–1, धुर्वा, रांची में करवाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साहित्य के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
इस काव्य संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामजी यादव, कुलाधिपति (YBN University, Ranchi) रहे, जबकि उद्घाटनकर्ता के रूप में डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी (मध्यप्रदेश), राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार भारती ने की।
काव्य संध्या में देश–प्रदेश के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी सशक्त रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकार, राष्ट्रबोध एवं समरसता के विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रोताओं ने भावविभोर होकर सराहा। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रशांत करण, डॉ. रागिनी भूषण एवं शैलेन्द्र पांडेय ‘शैल’ शामिल रहे।
इस अवसर पर राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर, धनबाद के संस्थापक प्राचार्य डॉ. वासुदेव प्रसाद, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष, हिंदी विभाग के प्रो. डॉ. जंग बहादुर पांडेय, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रांची के शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश तथा शोधार्थी निरंजन मंडल भी उपस्थिति रहे।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ तथा परिषद गीत की प्रस्तुति की गई।
