रांची,18 जनवरी 2026: बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय प्रांगण में मिथिला पंचांग कैलेंडर 2026 का विमोचन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रांची के विधायक सी पी सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

समिति के अध्यक्ष जयन्त झा ने मिथिला वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और साथ रहने की बात कही। कार्यक्रम में स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, विवेकानंद झा बुबु जी और मैथिल कवि सियाराम झा सारस विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रमेश तिवारी, अश्विनी आनंद और सिया राम झा सरस ने लोक गीत और शिव नाचारी से श्रोतागण को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम 4 बजे से महाभंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें 400 श्रोतागण के बीच पूरी सब्जी और बुंदिया का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति के महासचिव उदित नारायण ठाकुर, मृत्युंजय झा, राधेश्याम यादव, संतोष मिश्रा, सुजीत झा और अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानदेव झा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन किया।
