रांची। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अपनी लंबित और जायज 21 सूत्री मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को सभी संबंधित विभागों के सचिवों और अधिकारियों को स्मार पत्र भेजा है।
किन विभागों को भेजा गया पत्र?
माननीय मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग, कार्मिक विभाग, कृषि एवं पशुपालन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग, जामताड़ा उपायुक्त और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (पलाश) के अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विभाग अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी महासंघ और मुख्यमंत्री सचिवालय को उपलब्ध कराएं।
महासंघ की प्रमुख मांगें जिनपर माननीय मुख्यमंत्री ने दिए कारवाई के निर्देश
• सहकारिता प्रसार पदाधिकारी व निरीक्षक संवर्ग को संशोधित वेतनमान (₹6500-10500) और ग्रेड पे ₹4600 देने का निर्देश दिया गया ।
• झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी में कार्यरत ऑफिस बॉय, ऑफिस अटेंडेंट और हाउस कीपर को लेवल L-8 में जोड़कर प्रतिदिन ₹783 मानदेय और स्थायी समायोजन 20000 रुपए प्रति माह दी जाए।
• JSLPS में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, BPM, PRP और BAP संवर्ग के वेतन एवं मानदेय में पुनर्संरचना।
• JSLPS में कार्यरत BPM बीपीएम L 5/ L 6 के कर्मियों को लेवल 4 में जोड़ने, अस्सी हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने,NEW NRLM पॉलिसी लागू करने, स्थाई समायोजन करने का निदेश माननीय मुख्यमंत्री महोदय झारखंड सरकार ने दिया है।
• JSLPS में ही कार्यरत PRP/ BAP संवर्ग को स्थाई समायोजन करने, PRP को लेवल L 6 में जोड़ने, इन्हें पैंतीस हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने,एवं BAP संवर्ग को लेवल 5 में जोड़ने, चालीस हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने का पत्र जारी की गई है।
• स्वास्थ्य विभाग के MPW कर्मियों का स्थायी समायोजन।
• पंचायत सचिव व मुफ्फसिल लिपिक को ₹2400 ग्रेड पे और जनसेवक संवर्ग को ₹4200 ग्रेड पे दिया जाए।
• सभी संविदाकर्मी, अनुबंध कर्मी, दैनिक वेतनभोगी, कंप्यूटर ऑपरेटर और आउटसोर्सिंग कर्मियों का स्थायी समायोजन।
• सभी कर्मियों को राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ।
• वर्ग 4 के कर्मचारियों को सीधे वर्ग 3 में प्रोन्नति।
• बकाया वेतन का भुगतान (जैसे – जामताड़ा के सुरेश हाजरा और धनबाद की तबस्सुम नाज का मामला)।
महासंघ की प्रतिक्रिया
महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने कहा कि मुख्यमंत्री की स्पष्ट निर्देशों के बावजूद विभागों द्वारा कार्रवाई न करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। महासंघ का मानना है कि जल्द से जल्द अधिसूचना जारी कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह, संरक्षक गणेश प्रसाद सिंह, सम्मानित अध्यक्ष मुक्तेश्वर लाल, सुरेश हाजरा, श्याम लाल पासवान, रिंकू कुमार, कारण गुप्ता अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।
