छपरा सीट से खेसारी लाल यादव लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, राजद ने बनाया उम्मीदवार

बिहार विधानसभा 2025: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बिहार की छपरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वे अपनी पत्नी चंदा यादव की जगह खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे। दरअसल, लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी चंदा देवी को छपरा से टिकट दिया था। खेसारी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं। हालांकि, अब बताया जा रहा है कि तकनीकी पेच आने से पत्नी की जगह छपरा से खेसारी खुद राजद के सिंबल से नामांकन करेंगे।

 

भोजपुरी अभिनेता एवं गायक खेसारी लाल यादव सारण जिले के रसूलपुर के धनाडीह के रहने वाले हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में छाप छोड़ने के बाद अब वे राजनीति में उतर गए हैं। खेसारी ने गुरुवार शाम को पटना में तेजस्वी यादव की मौजदूगी में आरजेडी की सदस्यता ली। उनकी पत्नी चंदा देवी ने भी आरजेडी जॉइन की।

 

खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा देवी को विधायक बनाने के लिए राजद के वरीय नेताओं के लगातार संपर्क में भी थे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चंदा यादव के टिकट पर बुधवार रात में मुहर भी लगा दी। मगर, चंदा के मतदाता सूची को लेकर तकनीकी पेच फंस गया।

 

दरअसल, नामांकन के लिए मतदाता सूची की सत्यापित प्रति निर्वाची पदाधिकारी को देनी होती है लेकिन बिहार की किसी विधानसभा में चंदा देवी का नाम नहीं होने के कारण राजद ने अपना फैसला गुरुवार को आनन-फानन में बदल लिया। राजद ने चंदा देवी के बदले खेसारी पर विश्वास जताते हुए टिकट फाइनल किया। लालू ने खेसारी को सिंबल भी दे दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *