काठिटांड बैरिकेट को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था के बिना जल्दबाज़ी न करे प्रशासन: राजीव रंजन राजू

रांची,18 जनवरी 2026: काठिटांड क्षेत्र में बैरिकेट हटाने को लेकर आज स्थानीय दुकानदारों द्वारा  काठिटांड बंद की घोषणा की गई थी जो पूरी तरह प्रभावी रहा। यह बंद व्यापार और यातायात से जुड़ी वास्तविक समस्याओं को लेकर किया गया था,

काठिटांड क्षेत्र में बैरिकेट हटाने को लेकर कांग्रेस नेता राजीव रंजन राजू ने भी प्रशासन से अपील की है कि जब तक वैकल्पिक यातायात व्यवस्था तैयार नहीं हो जाती, तब तक बैरिकेट को नहीं खोला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय व्यापार और आम जनता को परेशानी होगी।

राजू ने सुझाव दिया कि काठिटांड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाए, बड़ा गोलचक्कर बनाकर ट्रैफिक लाइट लगाई जाए और यातायात पुलिस की स्थायी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनहित, व्यापारिक हित और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *