शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर, सिर में गंभीर चोट, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी दिल्ली रवाना लोगों को अफवाहों से बचने की अपील

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट हैं. आज शनिवार सुबह वे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास के बाथरूम में फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया. जहां उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

थोड़ी देर पहले  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने एक आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार, मंत्री सोरेन की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.

डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मंत्री सोरेन को क्रिटिकल सिचुएशन में भर्ती किया गया था और उनकी हालत में अभी तक कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है.

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी दिल्ली रवाना

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी दिल्ली रवाना हो गए हैं. उन्होंने कहा है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य पर उनकी नजर है. वे लगातार संपर्क में हैं और बेहतर इलाज के लिए वे स्वयं दिल्ली रवाना हो चुके हैं. रामदास सोरेन की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन स्थिर है. सभी वाइटल पैरामीटर्स डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि कृपया बिना पुष्टि के कोई सूचना शेयर नहीं करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *