रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का CM हेमंत सोरेन ने किया स्वागत, IIT-ISM धनबाद के 45 वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. इस दौरान राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री की ओर से पुष्पगुच्छ के साथ प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया. रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन पहुंच गईं हैं, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी.

इस दौरान राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं.

सुबह 9.30 बजे धनबाद के लिए रवाना होगी राष्ट्रपति

 

रात्रि विश्राम के बाद राष्ट्रपति शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे, राजभवन से धनबाद के लिए रांची एयरपोर्ट से रवाना होंगी. जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी. फिर 11.40 बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर राष्ट्रपति धनबाद एयरपोर्ट पहुंचेगी. यहां दोपहर 12 बजे वह धनबाद के आईआईटी-आईएसएम कैंपस पहुंचेगी. यहां गोल्ड मेडलिस्ट 33 छात्रों, मेंबर्स और सिनेटर्स के साथ फोटो सेशन होगा. इसके बाद अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर के अधीन आदिवासी महिलाओं द्वारा कम्युनिटी इनोवेशन से जुड़े एक्जीबिशन का अवलोकन करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *