पटना : राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल के वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पटना के पास बाढ़ अनुमंडल के पंडारख थाना क्षेत्र के ममरखा बाद स्टेशन पर हुई। मृतकों की पहचान जीतो मांझी, प्रीतलाल मांझी और गोविंद मांझी के रूप में हुई है, जो हरनौत थाना क्षेत्र के टारा पर गांव के निवासी थे। ये सभी लोग अपनी बेटी का शगुन लेकर गोपीता जा रहे थे, जब मेकरा ममरखा गांव के पास यह हादसा हुआ। तीनों शव को पंडारक पीएससी में रखा गया है. रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे ट्रैक पार करते हुए दोनों तरफ से ट्रेन आ गयी. इसी दौरान हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि मोकामा से पटना जा रही विक्रमशिला अप ट्रेन की यात्रा के दौरान, डाउन ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी. रेलवे पुल के नीचे पानी भर जाने के कारण सभी लोग गाड़ी छोड़ कर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी घटना घटी.
जानकारी के अनुसार हरनौत से गोपकिता गांव में बेटी का शगुन लेकर जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई है. वही एक को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. तीनों मृतक जीतो मांझी प्रीतलाल मांझी और गोविंद मांझी हरनौत थाना क्षेत्र के टारा पर गांव के रहने वाले थे. तीनों का शव को पंडारक पीएससी में रखा गया है. रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.
