रांची : राँची एसएसपी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार, दिनांक 14 जुलाई को पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोराबादी स्थित बापू वाटिका के पास छापेमारी कर पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से करीब 8.59 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹60,050 नगद, 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तथा 3 मोटरसाइकिल बरामद की । पूछताछ में सभी आरोपियों ने ब्राउन शुगर तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
इस संबंध में पुलिस द्वारा आज आरोपियों के खिलाफ लालपुर थाना कांड संख्या-198/2025 में धारा 21(A)/22/29 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया । इनके अलावा पुलिस ने चेन छिनतई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को भी गिरप्तार किया हैं।
उक्त जानकारी आज रांची एसएसपी चन्दन सिन्हा ने प्रेस कोफ़्रेन्स कर दी।
