नेमराः दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने गांव नेमरा में ही । हेमंत सोरेन मंगलवार को अपने पैतृक आवास नेमरा में गांव वासियों के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्येष्टि कार्यक्रम के उपरांत होने वाले अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर गांव वासियों ने तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म को लेकर मुख्यमंत्री के साथ कई स्थानीय परंपरा से संबंधित अनुभवों को साझा किया एवं सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने भी दस कर्म दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर ग्रामीणों ने गुरुजी के अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें याद कर अपनी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने आ रहे हैं नेमरा गांव के ग्रामीण
