पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, राजद के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने महागठबंधन से 12 सीटों की मांग की है, क्योंकि झामुमो पड़ोसी राज्य झारखंड में कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) जैसे महागठबंधन सहयोगियों के साथ सत्ता में है, लेकिन बिहार में विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है।
2020 के चुनाव में भी झामुमो ने महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी लेकिन विफल रहे थे, जिसके के बाद पांच सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटों पर हार गई थी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इस बार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन नेतृत्व से 12 सीटों की मांग की है। और अपनी बात पर ज़ोर देने के लिए, झामुमो 2024 के झारखंड चुनावों का हवाला दे रहा है, जब उसने गठबंधन की सत्ता में वापसी के बाद राजद को छह सीटें और एक मंत्री पद दिया था। ज्ञात हो कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों में झामुमो ने 34 सीटें, कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और भाकपा (माले) एल को 2 सीटें मिली थीं।
अब झामुमो के एक वरिष्ठ नेता ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राजद के एहसान चुकाने का समय आ गया है. हमें पूरी उम्मीद है कि राजद महागठबंधन में झामुमो को शामिल करेगी और एक सम्मानजनक संख्या में सीटें भी देगी.
JMM-RJD की अनाधिकारिक बातचीत
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, झामुमो और राजद में अनाधिकारिक तौर पर 243 सीटों के बंटवारे पर चर्चा हुई. हालांकि, दोनों दलों के बीच इस बारे में अभी तक आधिकारिक बैठक नहीं हुई है.
