बारामती, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनके साथ मौजूद तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। दुर्घटना के वक्त विमान रनवे से उतर गया था और मौके पर ही बचाव एवं राहत कार्य जारी है।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, पवार अपने पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षा कर्मियों और क्रू के साथ यात्रा कर रहे थे। घटना सुबह लैंडिंग के दौरान हुई जब विमान नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं हैं।
घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। डिप्टी सीएम की मौत की पुष्टि अभी सरकारी सूत्रों द्वारा की जा रही है, विस्तृत जानकारी आने पर अपडेट किया जाएगा।
बता दें, अजीत पवार महाराष्ट्र के डिप्टी CM के रूप में सेवा दे रहे थे और राजनीतिक रूप से राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
ताजा अपडेट्स:
- दुर्घटना बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुई।
- पांचों लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें हैं।
- घटना की जांच Civil Aviation Authorities और DGCA द्वारा की जा रही है।
- जैसे ही अधिक आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होगी, इस रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा।
