रांची विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में हुआ राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन

रांची, 26 नवंबर: रांची विश्वविद्यालय, उर्दू विभाग में राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद रिज़वान अली ने कहा कि संविधान एक जीवंत और गतिशील दस्तावेज़ है जो हर युग में मार्गदर्शन प्रदान करता है और जो प्रत्येक नागरिक को मूल अधिकारों, स्वतंत्रता, समानता और न्याय की गारंटी देता है।

डॉ. मोहम्मद रिज़वान अली ने संविधान निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल की अद्वितीय भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का दृष्टिकोण धार्मिक राजनीति पर नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर आधारित था, और यही उनके राष्ट्रवादी चिंतन और व्यापक मानवीय दृष्टि का प्रमाण है।

इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हामिद अली खान, डॉ अरशद असलम, डॉक्टर एजाज अहमद, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रोफेसर साबिर अली, इंतखाब अली, शमा आफरीन, सदफ कायनात, शाहिना परवीन, और बड़ी संख्या में शोधार्थी और एम ए के छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *