राज्यकर्मियों की 21 सूत्री मांगें अब भी अंधार में, महासंघ ने सीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग की ।

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने एक बार फिर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्यकर्मियों, संविदाकर्मियों, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, कंप्यूटर ऑपरेटर, आउटसोर्सिंग एवं अनुबंध कर्मियों की 21 सूत्री लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने बताया कि दिनांक 09 जुलाई 2025 को संगठन ने राजधानी में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को स्वयं मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था, लेकिन आज तक विभागीय स्तर पर कोई पहल नहीं हुई।

मुख्य मांगें
1.PRP संवर्ग को L 6 में और BAP संवर्ग को L 5 में जोड़ने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड सरकार को पत्र दी गई है।

2.जनसेवक संवर्ग को 4200 ग्रेड पे देने की मांग की है ।
बीपीएम संवर्ग को L 4 में जोड़ने की मांग की गई है।

3.सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संवर्ग सहित सभी निरीक्षक संवर्ग को 4600 रुपए ग्रेड पे केंद्र के अनुरूप देने की मांग की गई है।

4.सहकारिता प्रसार पदाधिकारी व निरीक्षक संवर्ग को संशोधित वेतनमान 6500-10500 रुपये देने की मांग।

5.परिवहन भत्ता और शिक्षण भत्ता केंद्र के अनुरूप लागू करने की मांग।

6.ऑफिस बॉय, ऑफिस अटेंडेंट, हाउसकीपर संवर्ग को लेवल L-8 में शामिल कर 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय सुनिश्चित करना।

7.डेटा एंट्री ऑपरेटर को L-7 में जोड़ना और 40,900 रुपये मानदेय देने की मांग (वर्तमान में JSLPS में केवल 22,050 रुपये मिलते हैं)।

8.JSLPS के BPM संवर्ग को 80,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय और न्यू NRLM पॉलिसी लागू करने की मांग।

9.JSLPS में PRP एवं BAP संवर्ग को क्रमशः 35,000 और 40,000 रुपये मासिक मानदेय, अवकाश की सुविधा और स्थाई समायोजन देने की मांग।

10.स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत MPW कर्मचारियों का स्थाई समायोजन।

11.पंचायत सचिव व मुफ्फसिल लिपिक संवर्ग को 2400 रुपये और जनसेवक संवर्ग को 4200 रुपये ग्रेड पे देने की मांग।

12.सभी संविदा, अनुबंध व आउटसोर्सिंग कर्मियों का स्थाई समायोजन और राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ।

13.सभी अराजपत्रित कर्मियों को 10 साल की सेवा पर राजपत्रित पद पर प्रोन्नति, साथ ही वर्ग-4 कर्मियों को सीधे वर्ग-3 में प्रोन्नति।

14.बकाया वेतन भुगतान: जामताड़ा के समाहरणालय लिपिक सुरेश हाजरा और धनबाद की अस्पताल प्रबंधक तबस्सुम नाज का मामला तत्काल निपटाने की मांग।

महासंघ का आग्रह

महासंघ ने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन देती है लेकिन धरातल पर कोई पहल नहीं होती। महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह और अध्यक्ष देव नारायण सिंह मुंडा ने कहा कि अब कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

मांग करने वालों में महासंघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे जिनमें संरक्षक गणेश प्रसाद सिंह, मुक्तेश्वर लाल, सुरेश हाजरा, नारायण महतो, मुन्ना कापरी, दीपक राजहंस, श्याम लाल पासवान, रिंकू कुमार, भरत उरांव, पवन कुमार, अंजना सिंह, करन कुमार गुप्ता, पंकज कुमार, सुरेश हाजरा, डॉक्टर गणेश राम,, जी बी राम, कमलेश कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, बी अगस्त क्रांति कुमार, रामाशीष पासवान,पवन कुमार, मंगल हेंब्रम, अमरेंद्र कुमार श्याम लाल, पासवान रिंकू कुमार समेत दर्जनों नेताओं ने मुख्यमंत्री से 21 सूत्री मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *