झारखंड राज्य आजीविका PRP/BAP कर्मचारी संघ का तृतीय राज्य सम्मेलन संपन्न मानदेय वृद्धि व स्थाई समायोजन सहित कई प्रस्ताव पारित

झारखंड राज्य आजीविका PRP/BAP कर्मचारी संघ का तृतीय राज्य सम्मेलन संपन्न

रांची, 17 अगस्त। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में आज झारखंड राज्य आजीविका PRP/BAP कर्मचारी संघ का तृतीय राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत में महासंघ द्वारा बाबा शिबू सोरेन को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

झारखंड राज्य आजीविका PRP/BAP कर्मचारी संघ का तृतीय राज्य सम्मेलन संपन्न

सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए। इनमें BAP संवर्ग को ₹40,000 और PRP संवर्ग को ₹35,000 प्रतिमाह मानदेय, दोनों संवर्गों का स्थाई समायोजन, अवकाश की स्वीकृति, महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश, तथा मानव संसाधन नियमावली लेवल L-5/L-6 में शामिल करने की मांग प्रमुख रही। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि इन संवर्गों के साथ लगातार भेदभाव और नियमित भुगतान में देरी की जा रही है।

महासंघ ने निर्णय लिया कि जल्द ही सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलेंगे और उन्हें बाबा शिबू सोरेन की तस्वीर भेंट करेंगे। यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आक्रोशपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।

सम्मेलन में सभी 24 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मौके पर अध्यक्ष मुक्तेश्वर लाल, संरक्षक गणेश प्रसाद सिंह, अजय सिंह (एटक), शशि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित राज्य कमिटी

सम्मेलन में नए सत्र के पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। सर्वसम्मति से चुनी गई राज्य कमिटी इस प्रकार है –

  • मुख्य संरक्षक – सुनील कुमार साह

  • अध्यक्ष – मुन्ना कापरी

  • उपाध्यक्ष – दीपिका होरो, जन्नत हुसैन, रेशमा, सुषमा, अमर साहू, दीपक राजहंस, अजय कुमार सिंह

  • महामंत्री – नारायण महतो

  • मुख्यालय सचिव – कार्तिक कुमार

  • राज्य सचिव – मुस्तकीम रजा, अखिलेश कुमार, सविता देवी, आलोक कुमार, गीता देवी, रेणुका देवी, मीणा ठाकुर, संतोष कुमार राय

  • कोषाध्यक्ष – रिचा देवी

  • कार्यालय सचिव – सविता देवी

  • प्रचार सचिव – दीपक कुमार

  • संगठन सचिव – शंकर ओझा, कविता देवी, रियाजुद्दीन अंसारी, बिंदु देवी, दीपिका होरो

  • संघर्ष कोष पार्षद अध्यक्ष – सन्नी कुमार गुप्ता

  • सचिव – तेरेसा हेमरोम, मीणा कुमारी, संतोष कुमार, राजू रंजन, राजू कुमार, आशुतोष कुमार

  • संयुक्त सचिव – मीणा कुमारी, संतोष कुमार, राजू रंजन, राजू कुमार, आशुतोष कुमार

  • कोषाध्यक्ष – शोभा देवी

  • प्रमंडल सचिव – पॉलिना जोजो, अर्जुन साहु, अर्चना कुमारी, पवन कुमार, ओयबोन बोबोगा

  • राज्य कार्यकारिणी सदस्य – यशोदा देवी, सत्यजीत घोष, रकीबा खातून, पिंटू कुमार, आशा देवी, खुशबू देवी, महेंद्र कुमार, छोटू कुमार, चंद्रदीप कुमार, संदीप कुमार, अजय बेहरा, रेखा कुमारी, कांति देवी, दीपक प्रजापति, संजुक्ता नायक, रुक्मिणी प्रधान, मदन कुमार, विष्णु कुमार, पिंटू कुमार, संजीत कुमार, राजेश रंजन, रुकसाना अंजुम, कामेश्वर महतो, बसंत बोकारो।


👉 यह सम्मेलन झारखंड राज्य आजीविका PRP/BAP कर्मचारियों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *