बिहार की राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती गैंगस्टर को अपराधियों ने घुसकर मारी गोली, नहीं है बिहार में पुलिस का कोई खौफ।

पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार (17 जुलाई) की सुबह चंदन नाम के एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस शूटआउट का लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें अपराधियों की तस्वीरें कैद हुई हैं. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पांच की संख्या में आये ये अपराधी बड़े आराम से पारस अस्पताल में घुसते हैं और अस्पताल के कमरा नंबर 209 जिसमें चंदन भर्ती रहता है,उस वार्ड में एक-एक कर सभी पांच अपराधी घुस जाते हैं और गोलीबारी कर चंदन की हत्या कर देते हैं।

सिर्फ 25 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना अंजाम दिया. जिस शख्स का मर्डर किया गया है. उसकी पहचान गैंगस्टर चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *