लॉर्ड्स में अपनी चौथी जीत दर्ज करने उतरेगी भारत, सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच आज लॉर्ड्स में

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर गुरुवार से खेला जाएगा।

कुल 5 मैचों का सीरीज़ अभी 1-1 से बराबरी पर है और दोनों टीमें इस मैच को जीतकर बढ़त हासिल करना चाहेंगी।इस टेस्ट में जीत हासिल कर भारतीय टीम इंग्लैंड पर 2-1 की बढ़त लेने की कोशिश करेगी। अब तक के दो मैचों में लीड्स में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि एजबेस्टन में टीम इंडिया ने 336 रन से जीत हासिल कर इतिहास रचा था।

तीसरे टेस्ट में बुमराह का खेलना तय, वहीं इंग्लैंड टीम में आर्चर की हुई वापसी

तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव होना तय है। जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। बुमराह की वापसी से मेजबान टीम के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी।
वहीं, टीम मैनेजमेंट को यह भी विचार करना है कि कुलदीप यादव को मौका दिया जाए या नहीं। उधर इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम जोफ्रा आर्चर की वापसी का है. लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे आर्चर को आखिरकार इंग्लैंड टेस्ट टीम में जगह मिल गई है।आर्चर की वापसी से इंग्लैंड की गेंदबाज़ी इकाई को एक नया आयाम मिलेगा. उनकी गति, बाउंस और सटीकता भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है.

आकड़ो को देखे तो .भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक लॉर्ड्स के मैदान पर कुल 19 टेस्ट मैच खेले गए हैं.जिसमें 12 टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीते हैं तो वहीं भारत ने 3 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है. 4 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. भारत को टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने के लिए लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *