झारखंड में बदल सकता हैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष, ये पांच नाम है रेस में

झारखंड में भाजपा नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने वाली है। इसको लेकर प्रदेश के कई बड़े नामों के साथ कुछ नए चेहरों की भी चर्चा चल रही है। इन चेहरों में दो सांसदों के साथ विधायक का भी नाम शामिल ।

भारतीय जनता पार्टी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अभी तक किसी का चुनाव नहीं हुआ हैं, लेकिन कई राज्यों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेजी से बदले जा रहे हैं। इसको लेकर कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी झारखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रांची पहुंचे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पार्टी प्रदेश कार्यालय में सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक-एक कर मुलाकात की। वहीं, पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष के संभावित नामों पर मंथन किया गया।

सबसे आगे चल रहे ये पांच नाम 

नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हो रहे विचार-विमर्श के बीच कुछ नामों की पर चर्चा जारी है। इनमें प्रदेश के 5 नेताओं का नाम सबसे आगे चल रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल हैं। वहीं रांची के विधायक सीपी सिंह की दावेदारी पर भी चर्चाएं हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बार भजपा ओबीसी समाज से आने वाले नेताओं को प्रदेश की जिम्मेदारी दे सकती है। वहीं अगर सामान्य समाज से आने वाले किसी नेता को जिम्मेदारी मिली तो सीपी सिंह का नाम सबसे ऊपर है। उनके दिल्ली जाकर राष्ट्रीय नेताओं से मिलने को लेकर भी चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *