26 अगस्त को INDIA गठबंधन सदन के अंदर और बाहर भी करेंगी SIR का विरोध,कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

रांची: झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुक्रवार शाम रांची के सर्किट हाउस में हुई.बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने की, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थिति थे. इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिहार में हुए SIR के आधार पर झारखंड में इसे (SIR) कराने की मंशा के खिलाफ सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया जाएगा. इसके साथ यह संदेश दिया जाएगा कि झारखंड की जनता संविधान की आर्टिकल 326 के तहत मिले वोट के अधिकार को खत्म नहीं होने देगी.

INDIA ब्लॉक के सभी दल मिलकर करेंगे SIR का विरोध

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बैठक के बाद कहा कि विधायक दल की बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई है, उसकी जानकारी से मुख्यमंत्री जी को भी अवगत करा दिया गया है.

आगे उन्होंने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को एक वोट का अधिकार दिया गया है, अब केंद्र की भाजपा सरकार, आयोग के साथ मिलकर आम जनता को मिले वोट के अधिकार को छीनना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी.

One thought on “26 अगस्त को INDIA गठबंधन सदन के अंदर और बाहर भी करेंगी SIR का विरोध,कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *