रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा पहुंचें कांके प्रखंड के ऊपर कोनकी पंचायत में आयोजित”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” के शिविर में

रांची: रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कांके प्रखंड के ऊपर कोनकी पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार के तंत्र पंचायत स्तर पर आपके द्वार तक जाएंगे ताकि आपकी समस्या को सुनते हुए उसकी निष्पादन करने का प्रयास सरकार एवं जिला प्रशासन की तरफ से रहेगा।

 

इस कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया, जिसमें सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाले पेंशन, स्वीकृति पत्र, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना से लाभुकों को धोती साड़ी वितरण किया गया। उपायुक्त ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है ताकि आम लोगों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना जा सके और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन उनके दरवाजे तक पहुंचे सके।

कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्हें राज्य सरकार की इस सार्थक पहल के बारे में बताते हुए लोगों को इसका लाभ लेने को कहा। उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा की राज्य सरकार का यह कार्यक्रम लोगों की समस्या का समाधान करेगा ¹।

 

इस अवसर पर कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांके, श्री विजय कुमार, अंचल अधिकारी कांके, श्री अमित भगत, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला परिषद सदस्य, श्रीमती सुषमा देवी, उप प्रमुख, श्री अंजय बैठा, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया ऊपर कोनकी, श्रीमती लाला महली, एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *