भारत बंद : यूपी बॉर्डर से लेकर मोतिहारी तक नेशनल हाइवे पर चक्का जाम

बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई राज्यों में आज बंद का बड़ा असर दिखा. बिहार में विपक्षी महागठबंधन ने बंदी बुलाई है, जिसका वहां खूब असर दिख रहा. बिहार बंद के दौरान गोपालगंज में एनएच-27 जाम करने पहुंचे महागठबंधन कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

बिहार, पश्चिम बंगाल सहित देशभर के कई राज्यों में बंद का बड़ा असर दिखा है. देशभर के 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के संयुक्त मंच ने आज ‘भारत बंद’ बुलाया है. उधर बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ महागठबंधन की तरफ से बिहार बंद बुलाया गया है, जिसका वहां खूब असर देखा जा रहा है.

बिहार बंद में महागठबंधन के छह दल आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई , सीपीएम, माले और वीआई के अलावा पप्पू यादव का भी समर्थन हासिल है. यहां महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ट्रेनें रोक दी और नेशनल हाईवे सहित तमाम सड़कों पर चक्का जाम किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *