पटना में अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में भव्य कार्यक्रम

पटना:पटना के गांधी मैदान में अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अटल जी राजनीति में विचार, संवाद और सुशासन के प्रतीक थे। उन्होंने वंदे मातरम् की 150वीं जयंती, जेपी आंदोलन व आपातकाल के 50वें वर्ष, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना वर्ष पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अटल जी की वाणी में संवेदना, विचारों में दर्शन और निर्णयों में राष्ट्र प्रथम की भावना स्पष्ट झलकती थी। उन्होंने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100वीं स्थापना वर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *