
रांची : बोकारो जिले के लुगु पहाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए और एक सुरक्षाबल शहीद हो गया। मारे गए नक्सलियों में पांच लाख का इनामी एरिया कमांडर कुंवर मांझी भी शामिल है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं और इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। वही इस मुठभेड़ में CRPF 209 कोबरा बटालियन का एक जवान परनेश्वर कोच शहीद हो गया। शहीद जवान परनेश्वर कोच को बोकारो से CRPF 133 बटालियन मुख्यालय धुर्वा रांची लाया गया। जहां शहीद के सम्मान में Wreath Laying Ceremony का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल भी पहुँचे, राज्यपाल ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर मौजूद झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और कई अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की । शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सलामी दी गई।इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र हमारे सुरक्षा बलों के अद्वितीय योगदान को कभी नहीं भूल सकता।

असम के निवासी थे शहीद प्राणेश्वर कोच
नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवान प्राणेश्वर कोच असम के निवासी थे. वह 209 कोबरा बटालियन में तैनात थे. शहीद जवान को श्रद्धांजलि के बाद उनके पार्थिव शरीर को असम भेजा गया।
शहीद जवान अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
