रांचीः झारखंड में साइबर अपराधियों ने सत्ताधारी पार्टी JMM का ऑफिसियल एक्स (ट्विटर) एकाउंट को हैक कर लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इस बात की जानकारी दी.।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि झामुमो के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है। हेमंत सोरेन सोरेन इस समय अपने पिता एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं। मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले पर संज्ञान लें, इसकी जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें।साथ ही एक्स और ग्लोबल गर्वमेंट अफेयर से मदद मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

