बेगूसराय: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल बेगूसराय में 2500 भाजपा नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक के मद्देनजर शहर में कई पाबंदियां लगाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे । इस बैठक में बाढ़, पटना ग्रामीण, पटना महानगर, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, जमुई, लखीसराय, मुंगेर और शेखपुरा जिले के मंडल अध्यक्ष और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक के मद्देनजर शहर में कई पाबंदियां लगाई गई हैं :
– शहर के कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी साथ ही
शहर के कई स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे। बस सेवाएं सीमित मार्गों पर ही चलेंगी।
वही आपातकालीन स्थिति के लिए विशेष रूट तय किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था
इस बैठक के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। शहर में कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
