बिहार SIR में नाम कटने वाले वोटर्स की लिस्ट जारी 65 लाख मतदाताओं के नाम,सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद EC ने उठाया कदम

बिहार में चुनाव से पहले SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में 65 लाख मतदाताओं के नाम कटने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई.सूची जारी करने का ये कदम सुप्रीम कोर्ट के 14 अगस्त के आदेश के तहत उठाया गया है, इसमें उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिनके नाम SIR ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए थे. ये सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है, ताकि सभी मतदाता आसानी से अपनी जानकारी की पुष्टि कर सकें.मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने बिहार वेबसाइट पर नया लिंक भी सक्रिय कर दिया है, जिससे सभी लोग आसानी से अपनी सूची जांच सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *