श्रावणी मेला 2025 का आगाज:दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने किया उद्घाटन, गंगा घाट से देवघर तक कांवरिया पथ का ऐलान

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरे विधि-विधान से किया विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का भव्य उद्घाटन,कांवड़ियों के लिए गंगा घाट से देवघर तक सड़क का ऐलान ।

 

 

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर भागलपुर के सुल्तानगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि अगली बार से कांवरिया को सुल्तानगंज बाजार होकर नहीं जाना पड़ेगा। कच्ची कांवरिया सड़क गंगा घाट से सीधे देवघर तक जाएगी। इसके लिए बायपास सड़क बनेगी।डिप्टी सीएम ने कहा, हर साल करीब तीन करोड़ श्रद्धालु सुल्तानगंज आते हैं। सभी चाहते हैं कि सहूलियत हो, सड़क सुगम बने। इसलिए सरकार ने नया प्लान बनाया है। जो साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

 

 अब सुपर स्ट्रक्चर मॉडल पर बनेगा अगुवानी पुल ।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगुवानी पुल अब सुपर स्ट्रक्चर मॉडल पर बनेगा और यह काम 18 महीने में पूरा हो जाएगा। उन्होंने ye भी कहा कि एक्सप्रेस वे का उपहार भी मिला है। इससे सुल्तानगंज से कोलकाता तक पांच घंटे में सफर पूरा हो सकेगा। साथ ही मुंगेर से मिर्जाचौकी तक फोरलेन सड़क का काम लगभग हो चूका है और पुरानी सड़क का काम भी पूरा होने पर है। बरियारपुर से बांका तक सड़क चौड़ी हो रही है। सुल्तानगंज से देवघर तक जो वर्तमान सड़क है वो फोरलेन बनेगी। सावन में ही काम दिखने लगेगा।

 

सम्राट चौधरी ने कहा बिहार में भागलपुर, मुंगेर, सहरसा, मधुबनी, वीरपुर, वाल्मीकि नगर और मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा सुल्तानगंज में भी भाव एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा और इसका नामकरण बाबा अजगेवीनाथ एयरपोर्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में बिहार आएंगे। तब बहुत सारे प्रोजेक्ट का शिलान्यास एस होगा और कई योजनाओं की घोषणा होगी।

 

उन्होंने कहा कि हनुमाना डैम तक गंगा का पानी ले जाने की योजना राज्य सरकार ने सिंचाई के लिए किया है। इस परियोजना का शिलान्यास करने इसी सावन में सीएम आएंगे। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज घाट के पास रेलवे की 17 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी और इसे पर्यटन विभाग को दिया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र का पर्यटकीय विकास हो सके।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पटना की तरह मुंगेर से सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर तक मरीन ड्राइव की योजना बनाई गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। इस मौके पर वहा मौजूद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और साथ ही सनातन संस्कृति को भी पहचान हमारी डबल इंजन की सरकार दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *