सावन की शुरुआत, बाबा बैद्यनाथधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्रावण मास की शुरुआत आज शुक्रवार से हो गई। यह 9 अगस्त तक चलेगा। यह महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इस माह में हर शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती हैं।

बाबा बैधनाथ में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भीड़ की लगी कतार।

सावन में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए आज से ही श्रद्धालुओं और कांवरियों की कतार लग गई। आज सुबह तीन बजे मंदिर का पट खुला। कांचा जल स्नान ओर पारंपरिक सरदारी पूजा विधान से भगवान भोले नाथ की पूजा की गई। इसके बाद अरघा से जलार्पण शुरू किया गया।

जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार तड़के सुबह से लगी हुई है। पूरा देवघर बोल बम के नारों की गूंज से गुंजायमान है। सभी कांवरिया कतारबद्ध हो कर बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और जलाभिषेक कर रहे हैं।

देवघर में जिस तरह से देर शाम से ही कांवरियों की भीड़ पहुंची है, ऐसे में मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन को उम्मीद है कि आज पहले दिन की लाखों श्रद्धालु बाबा का जलार्पण करेंगे। इधर, बाबा पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों की भीड़ लाइन में लगने के लिए देर शाम से ही रूट लाइन में उमड़ पड़ी।

सुरक्षा, स्वास्थ्य, पार्किंग और जलार्पण की व्यवस्था

इधर, इस बार प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पार्किंग और जलार्पण के लिए व्यापक व्यवस्था की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पार्किंग से लेकर शटल सेवा, ड्रोन निगरानी, AI आधारित कैमरे, सीसीटीवी, चैटबोट और हेल्पलाइन तक की सुविधा सक्रिय कर दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *